छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमा पर एनकाउंटर में 12 नक्सली ढेर

कांकेर.छत्तीसगढ़ -महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने बुधवार को मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गये नक्सलियों के शव बरामद ककर लियेगये है। घटनास्थल से हथियार और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है, ऐसा बताया जा रहा है कि एनकाउंटर लगभग 6 घंटे तक चली है।
वहीं, एनकाउंटर में सब इंस्पेक्टर समेत 2 जवान घायल हुए है। घायल सब इंस्पेंक्टर सतीश पाटिल महाराष्ट्र की सी-60 फोर्स के जवान है। उन्हें बांये कंधे में गोली लगी है। उन्हें हेलीकॉप्टर से कांकेर के बांदा से गडढ़चिरौली भेजा गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि एनकाउंटर कांकेर के पंखाजूर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जंगल में हुई है। गढ़चिरौली से महाराष्ट्र पुलिस और सी-60 के जवान सुबह लगभग 10 बजे सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान झारावंडी थाना क्षेत्र के जंगल में दोपहर लगभ्र 1.30 से 2 बजे के बीच नक्सििलयों से सामना हो गया।
12 से 15 नक्सलियों के मौजूद होने की मिली थी सूचना
जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस को सूचना मिली थी कि वंडोली गांव में 12 से 15 नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इस पर डिप्टी एसपी ऑप्स के नेतृत्व में 7 सी-60 दलों को वंडोली गांव में छत्तीसगढ़ बॉर्डर के पास भेजा गया। दोपहर में सर्चिंग के दौरान अचानक से नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
मारे गए नक्सलियों में सिर्फ एक की पहचान हुई
इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब 6 घंटे तक रुक-रुक कर दोनों ओर से फायरिंग जारी रही। मुठभेड़ खत्म होने के बाद जवानों ने इलाके में सर्चिंग की। इसमें 12 नक्सलियों के शव बरामद हो गए हैं। इनमें सिर्फ एक की पहचान दलम प्रभारी डीवीसीएम लक्ष्मण आत्राम उर्फ विशाल आत्राम के रूप में हुई है।
घायल जवानों को नागपुर रेफर किया गया
जवानों ने मौके से 3 एके47, 2 इंसास, 1 कार्बाइन, 1 एसएलआर सहित 7 ऑटोमोटिव हथियार बरामद किए हैं। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि, सी-60 के एक पीएसआई और एक जवान को गोली लगी है। वे खतरे से बाहर हैं। उन्हें निकाल लिया गया है और नागपुर भेजा गया है।