ग्वालियर शहर में शिफ्ट में ही दौड़ेंगे ऑटो रिक्शा

ग्वालियर. अब शहर में ऑटो रिक्शा भी ई रिक्शा की तर्ज पर चलेंगे। कलर कोडिंग के साथ सुबह व शाम की शिफ्ट में इन्हें चलाया जा सकता है। शिफ्ट व्यवस्था लागू होने से इनकी संख्या भी आधी हो जाएगी। ऑटो रिक्शा को शिफ्ट में चलाने के लिए 29 जनवरी को सडक सुरक्षा समिति में प्रस्ताव रखा जाएगा और चर्चा कर व्यवस्था लागू करने का निर्णय होगा। शहर में 10 हजार से ज्यादा ऑटो रिक्शा दौड़ रहे हैं। यह चौराहों सहित भीड़ वाले बाजारों में ट्रैफिक को बिगाड़ रहे हैं। शहर में चलने का परमिट भी नहीं लिया है। महाराज बाड़ा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर इनका जमावड़ा अधिक रहता है और सडक जाम रहती है।
ऑटो रिक्शा से लगने वाले जाम को कम करने के लिए ऑटो को भी शिफ्ट में चलाने की तैयारी की है। दोपहर 3 बजे से रात 3 बजे व रात 3 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच ऑटो रिक्शा चल सकते हैं। इसके लिए कलर कोडिंग होगी। इसके अलावा सडक सुरक्षा समिति की बैठक में ई रिक्शा की शिफ्ट की भी समीक्षा की जाएगी।