डिलीवरी के बाद दीपिका-रणवीर ने किया पहला पोस्ट

नई दिल्ली. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पैरेंट्स बन गए हैं. 8 सितंबर को कपल के घर बेटी का जन्म हुआ. पिता बनने के कुछ समय बाद रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर फैंस और दोस्तों संग ये खुशखबरी साझा की. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ये गुड न्यूज सुन उनके फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. सोशल मीडिया पर कपल के फैंस और दोस्तों ने जमकर प्यार लुटाया है.

अर्जुन कपूर, गौहर खान, पूजा हेगड़े, हार्दिक पंड्या, मलायका अरोड़ा, परिणीति चोपड़ा, अथिया शेट्टी, सुनील ग्रोवर, महीप कपूर, विशाल ददलानी जैसे एंटरटेनमेंट की दुनिया के कई बड़े नामों ने कपल को बधाई दी है. रणवीर सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘वेलकम बेबी गर्ल 8.9.2024. दीपिका और रणवीर’.

अर्जुन कपूर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘लक्ष्मी आई है!!!रानी आई है!!! ‘. शरवरी वाघ ने कपल को दिल वाले इमोजी के साथ बधाई धी है. मलाइका अरोड़ा ने भी कपल को बधाई दी. अनन्या पांडे भी अपना उत्साह नहीं रोक पाईं और उन्होंने लिखा, ‘बेबी गर्ल! बधाई हो’.

सितारों ने लुटाया प्यार
राजकुमार राव ने भी कपल को बधाई दी. उन्होंने रणवीर के पोस्ट पर लिखा, ‘दिल से बहुत बहुत बधाई. आप दोनों के लिए मैं बहुत खुश हूं’. ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह की को-स्टार रहीं आलिया भट्ट ने भी कपल पर खूब प्यार लुटाया है.

प्रियंका चोपड़ा ने भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बधाई देते हुए दोनों की बेटी पर जमकर प्यार लुटाया है. प्रियंका ने संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में कपल के साथ काम किया था. फिल्म में काशीबाई के रोल में दिखी थीं.