पति ने गोली मारकर पत्नी की हत्या की

भिण्ड। घरेलू विवाद के बाद गुस्साए फौजी पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। फौजी पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना देहात थाना क्षेत्र के समीर नगर की है। यहां विवाद के बाद पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी फौजी पति का नाम रघुराज सिंह भदौरिया है। रघुराज सिंह ने अपनी पत्नी गुड्डी ऊर्फ गुड्डन की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद रघुराज सिंह फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस फिलहाल पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के कारणों का भी पता लगी रही है।