सोशल मीडिया पर प्रशासन की नजर

सोशल मीडिया पर आने वाली भड़काउ पोस्टों पर प्रशासन की सतर्क नजर है। इसके लिए एक टीम काम कर रही है, जो भड़काउ पोट डालने वालों को फाॅलो में रख चिन्हित कर रही है।
कलेक्टर और एसपी ने बंद के दौरान मचे उत्पात के बाद सोशल मीडिया पर भड़काउ पोस्ट न करने की अपील की थी। इसके लिए इंटरनेट की सुविधा पर भी रोक लगा दी गई थी। परंतु उसके बाद भी भड़काउ पोस्टों जैसी खबरें हवा में तैरती रही है। जिसके बाद प्रशासन एक्शन में आया और सोशल मीडिया पर कड़ी निगाह रखा है।