36 की उम्र में भी अनमैरिड हैं अनुष्का, इन साउथ एक्ट्रेसेस ने भी नहीं की शादी

साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'भागमती' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में अनुष्का एकदम अलग अंदाज में नजर आएंगी। दिखाए गए ट्रेलर में फिल्म में अनुष्का के ऊपर प्रेतात्मा का साया नजर आता है। फिल्म तेलुगु, तमिल और मलयालम में बनी है। अशोक के डायरेक्शन में बनी भागमती का म्यूजिक दिया है एस.थमन ने। फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी। बता दें कि बाहुबली के बाद यह अनुष्का की पहली फिल्म है। फिल्म में अनुष्का के अलावा उन्नी मुकुंदन, जयराम, आशा सरथ और आदि पिनिशेट्टी ने काम किया है। आपको बता दें कि 36 साल की अनुष्का अब तक अनमैरिड हैं। वैसे, अनुष्का के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिनकी उम्र 30 साल या फिर उसके ऊपर है और उन्होंने अब तक शादी नहीं की है।