कांग्रेस अब वास्तु के सहारे

प्रदेश की बागडोर कमलनाथ के हाथ में सौंपे जाने के बाद अब कांग्रेस वास्तु के हिसाब से पूरे प्रदेश कार्यालय का कायाकल्प करा रही है। इसी के चलते अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ वास्तु के हिसाब से पूरे कार्यालय में बदलाव करने का प्रयास कर रहे हैं।
कांग्रेस ने २०१८में चुनाव जीतने के लिए अब वास्तु का भी सहारा लेना शुरू कर दिया है। वहीं वास्तु के हिसाब से कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोजनी नायडू का फोटो भी हटवा दिया है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि सरोजनी का नाम भी कमल का पर्यायवाची शब्द है इसी के चलते नये बैनर में सरोजनी नायडू का फोटो को हटवा दिया गया है। अब देखना है कि कांग्रेस के लिए नया वास्तु उपयोगी होता है कि नहीं इसका तो इंतजार रहेगा , लेकिन अब यह भी सत्य है कि धर्मनिरपेक्षता की दुहाई देने वाली कांग्रेस धर्म (वास्तु)के आधार पर ही आगे बढने का प्रयास कर रही है