2 घंटे में सिमटा भोपाल दौरा: शाह आज आएंगे, जनप्रतिनिधियों से रूबरू होंगे

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज भोपाल आएंगे। वे यहां दशहरा मैदान में होने वाली रैली को संबोधित करेंगे। अमित शाह सुबह साढ़े दस बजे स्टेट हैंगर पहुंचेंगे, जहां प्रदेश के नेता उनके स्वागत करेंगे।
भोपाल में अमित शाह का सिर्फ दो घंटे का कार्यक्रम है। इस दौरान वे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह सहित पार्टी के तमाम नेताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से भी रूबरू होंगे। इस दौरान वे मप्र में 2018 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी करेंगे। इसके लिए बीजेपी ने अपने चुनिंदा कार्यकर्ताओं को भोपाल बुलाया है। शाह सबसे पहले कार्यक्रम स्थल भेल दशहरा मैदान जाएंगे। इसके बाद वे सीधे कर्नाटक के लिए रवाना होंगे।