आज मन बहुत व्यथित है : शिवराज

इंदौर। इंदौर में आठ महीने की बच्ची के साथ हुई हैवानियत की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कड़ी निंदा की है और इस मामले में आरोपियों को सख्त सजा की वकालात की है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विट कर कहा है कि आज मन बहुत व्यथित है, इंदौर की घटना ने आत्मा को झकझोर दिया है। इतनी छोटी बच्ची के साथ ऐसा घिनौना कृत्य। समाज को अपने अंदर झांकने की ज़रूरत है। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ़्तार किया है। हम सुनिश्चित करेंगे कि उसे जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सज़ा मिले। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ट्विट कर कहा है कि इंदौर मप्र में ८ महीने की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या। हैवानियत की भी हद है। समाज और देश कहॉं जा रहा है ? अपराधी को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए।